13 अप्रैल 2020 - 14:03
कोरोना के खिलाफ इस्राईल का अनोखा हथियार ... न्यूयार्क टाइम्ज ने खोला राज़ … ईरान से भी है कनेक्शन ...

न्यूयार्क टाइम्ज़ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईल किस तरह से कोरोना के खिलाफ अलग क़िस्म का हथियार प्रयोग कर रहा है।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस्राईल की खुफिया एजेन्सी मोसाद, इस्राईल का खुला हथियार है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईली खुफिया एजेन्सी के प्रमुख, उन बड़े नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने इस्राईली स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना में ग्रस्त होने के बाद सेल्फ आइसोलेशन का फैसला किया था। इस्राईली स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना में ग्रस्त होने की पुष्टि की जा चुकी है।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस्राईली खुफिया एजेन्सी मोसाद के अधिकारी प्रायः विदेशों में इस्राईल की सुरक्षा के नाम पर बहुत कुछ करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के विभाग से उनका कभी कोई संबंध नहीं रहा है।

लेकिन अब जब मोसाद के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना में ग्रस्त होने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में गये हैं तो  इस्राईल में यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या वजह है कि खुफिया एजेन्सी के प्रमुख और इस्राईल के स्वास्थ्य मंत्री एक ही कमरे में थे? उन दोनों के मध्य बैठक किस लिए थी?

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईल के सूत्रों ने खुल कर बताय है कि खुफिया एजेन्सी, कोरोना के विरुद्ध युद्ध में सरकार का पूरी तरह से साथ दे रही है बल्कि, यहां तक कहा जा रहा है कि खुफिया एजेन्सी मोसाद ही, इस्राईल के लिए स्वास्थ्य संबंधी उपकरण, दवाओं और तकनीक उपलब्ध करने की सब से अधिक भरोसेमंद साधन है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के विरुद्ध विश्व व्यापी लड़ाई और आवश्यक साधनों के लिए जारी खींचतान के दौरान हर कोई जो भी संभव है वह कर रहा है और बिना किसी संकोच के बल प्रयोग और बल प्रदर्शन कर रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जब मोसाद के लिए यह सुनिश्चित कर दिया गया कि फिलहाल ईरान से इस्राईल को कोई खतरा नहीं है तो मोसाद इस्राईल के स्वास्थ्य संकट में सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने इस्राईल के सब से बड़े अस्पताल के प्रमुख तेत्साक़ क्रिस के हवाले से बताया है कि इस्राईल में कोरोना के मरीज़ों की बढ़ती संख्या की वजह से वेंटिलेटर मशीनों की बहुत ज़रूरत है इस लिए मोसाद अब " जैसे भी " हो इस्राईल के लिए कोरोना से लड़ाई में ज़रूरी चीज़ों की " व्यवस्था " में व्यस्त हो गयी है।

वैसे क्रिस ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि मोसाद ने किस तरह से ज़रूरी मशीने लाने में सहयोग किया है या कहां से यह मशीनें लायी गयी हैं?

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने बताया है कि मोसाद ने विदेशों से तकनीक लाने में भी इस्राईल की मदद की है। कहा जाता है कि मोसाद के एजेन्टों ने वेंटिलेटर बनाने की तकनीक भी इस्राईल पहुंचायी है।

वैसे यह भी रिपोर्ट की कि अमरीका व इस्राईल कोरोना संबंधी सामान पर ज़बरदस्ती या धुर्तता से भी कब्ज़ा कर रहे हैं। इसी लिए इस्राईल के लिए मोसाद की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। Q.A.  साभाार , रायुलयौम, लंदन